रूद्रपुर। सितारगंज कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 445 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा में बताया कि प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के नेतृत्व में उप निरीक्षक इन्दर सिंह बैला द्वारा चैकिंग के दौरान करयटिया रोड के पास से नशा तस्कर सोना सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम देवीपुरा थाना नानकमत्ता को बिना नम्बर की मोटर साईकिल पर बैठे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 445 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। पुलिस ने सोना सिंह उर्फ सोनू के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी आपराधिक इतिहास की जानकारी कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि आगे भी नशे का कारोबार करने वाले व नशा करने वालों के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक इन्दर सिंह डैला, उप निरीक्षक ललित मोहन चौधरी,कांस्टेबल तरूण चौधरी, चन्द्र प्रकाश शामिल थे।
