राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भूत बंगला में फंदे पर लटका मिला युवक

रूद्रपुर । भूतबंगला बस्ती में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी।घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता पिता ओर दो बहनों को रोता बिलखता छोड़ गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भूतबंगला वार्ड 21 निवासी 22 वर्षीय विशाल पुत्र राकेश मेन बाजार में बर्तन की दुकान पर काम करता था। बीती रात उसने संदिग्ध हालातों में घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसे फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर चौकी प्रभारी रम्पुरा गणेश दत्त भट्टð, महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था, पूरे परिवार की जिम्मेवारी उसके कंधों पर थी। बुजुर्ग माता पिता के साथ ही दोनों बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। आस पास के लोगों का कहना है कि विशाल मेहनती लड़का था और परिवार की जिम्मेवारी बखूबी निभा रहा था। मौके पर कोई सुसाईड नोट भी नहीं मिला है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़