राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

दो भाईयों पर हमला कर नगदी व चैन लूटी

 रूद्रपुर। विगत रात्रि निकटवर्ती ग्राम लालपुर में परिचित को मिठाई देने जा रहे दो भाईयों पर पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके पास से हजारों की नगदी और सोने की चैन लूटकर धमकी दंेते हुए फरार हो गये। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पवन मजूमदार पुत्र स्व. कैलाश निवासी लालपुर ने लिखी तहरीर में कहा है कि 2 नवम्बर को रात्रि वह अपने भाई मिथुन कुमार के साथ अपने परिचित को मिठाई देने के लिए जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उन पर लोहे की रॉड से वार कर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसका एक पैर टूट गया। आरोप है हमलावर अवैध तमंचो से बार-बार हवा में फायर कर रहे थे। कुछ के हाथों में तलवारें थीं। भाई के हाथ का मॉस फट गया । शोर की आवाज सुनकर आये लोगों ने उनकी जान बचाइर्। । हमलावरोें ने उसका मोबाईल तोड़ दिया और 24000 रूपये नकद व एक सोने की चैन छीनकर धमकी देते हुए भाग गये । उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किच्छा में ले जाया गया जहां से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में रेफर कर दिया गया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़