राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, विधायक अरविंद पाण्डे के आहवान पर पद यात्रा में जुटी भारी भीड़

दिनेशपुर। क्षेत्र में नशा माफियाओं युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद किये जाने के खिलाफ विधायक अरविंद पाण्डे के नेतृत्व में हजारों लोगों ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर जनजागरण पद यात्रा निकाली। चक्की मोड़ से दिनेशपुर तक निकाली गयी पद यात्रा में शामिल लोगों ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आहवान किया। बता दें दिनेशपुर क्षेत्र में बढ़ती नशे की तस्करी को लेकर विधायक अरविंद पाण्डे ने पिछले दिनों नशा माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया था जिसके तहत आज चक्की मोड़ के रामलीला मैदान से पद यात्रा निकाली गयी। पद यात्रा में हजारों लोगों ने नशे खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस दौरान विधायक अरविंद पाण्डे ने कहा कि जैसे पाकिस्तान हिंदुस्तान का दुश्मन है ऐसे ही नशा भी हिंदुस्तान का दुश्मन है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हिंदुस्तान से नशे को खत्म करना है, इस काम को सिर्फ सरकार और पुलिस ही नहीं कर सकती वो अपना काम कर रहे हैं। जनता को भी इस बुराई के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा। इसीलिए उन्होंने जनता से एक छोटा सा आहवान किया और इस आहवान पर हजारों की संख्या में लोग नशे के खिलाफ खड़े हो गये हैं। पाण्डे ने कहा कि पीएम मोदी के सपने को पूरा करने के लिए नौजवान आगे आ गये हैं। पाण्डे ने पद यात्रा में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो नेता और माफिया नशे को बढ़ावा देते हैं उनका भी सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए, इसका संदेश भी आज हजारों की भीड़ ने दे दिया है। वहीं भाजपा नेता हिमांशु सरकार ने कहा कि जब प्रशासन फेल हो जाता है तो जनता को प्रशासन के भरोसे नहीं रहना चाहिए और खुद जागरूक होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति एक युवा को नशे से मुक्त करने का संकल्प ले तो यह मुहिम सार्थक हो सकती है। हिमांशु सरकार ने कहा कि कुछ सफेदपोश लोग नशा माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। इन सफेदपोशों ने पिछले दिनों नशे के खिलाफ खड़े हुए एसओ का भी ट्रांसफर करा दिया। इस मौके पर दिनेशपुर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, गूलरभोज नि वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे, हिमांशु सरकार, अनादी रंजन मंडल, तरुण दुबे, दीपक गोस्वामी, नारायण शाह, गोविंद मंडल, भोला शर्मा, राजेश नारंग, बादल ग्रोवर, संतोष गुप्ता,, योगेश पानू, नरेंद्र कोरंगा, हिम्मत सिंह कुंवर, रमेश कुमार, मनोज राय, विकास सरकार, सुकुमार सरकार,प्रोजीत मंडल, रोहित मंडल आदि मौजूद रह

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़