बाजपुर। जंगलात टीम ने कोसी नदी पार सागौन और यूकेलिप्टस लकड़ी से लदा एक कैंटर वाहन पकड़ लिया। डीएफओ पीसी आर्य ने बताया कि एसडीओ मनीष चंद जोशी के निर्देश पर जंगलात टीम ने कोसी नदी पार गांव नूरपुर क्षेत्र में लकड़ी से भरे एक वाहन का पीछा किया। इस दौरान चालक वाहन छोड़कर भाग गया। टीम ने वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन को गुलजारपुर चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है।
सागौन, यूकेलिप्टस लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा
byAman Singh
0
