राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता

रुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजन महिला को एक निजी अस्पताल लाए थे। सूचना मिलने पर सिडकुल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपलिया नंबर एक निवासी राजन विश्वास की पत्नी अनीता विश्वास (24) मंगलवार शाम चार बजे साड़ी के फंदे से लटकी मिली। परिजन अनीता को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। चिकित्सकों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।

सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी से पहुंची पुलिस टीम ने अनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के उपरांत अनीता का ग्राम पिपलिया नंबर एक में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया करीब पांच वर्ष पूर्व राजन विश्वास का शक्तिफर्म निवासी अनीता से विवाह हुआ था। उनके पांच और तीन साल के दो बेटे हैं। कुछ समय से दोनों पति पत्नी में पारिवारिक कारणों के चलते विवाद चल रहा था।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़