खटीमा। मधुमक्खी के हमले में एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।बुधवार को डिग्री कॉलेज रोड पर जा रहे आदर्श काॅलोनी निवासी आशीष पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने कंबल डालकर उसे बचाया। लोगों ने आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया। अस्पताल में इलाज के बाद छात्र की हालत सामान्य है। इसी मार्ग पर दो छात्राओं को भी मधुमक्खियों ने काटा। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
.jpg)