राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अतिक्रमण पर चिन्हीकरण की कार्रवाई शुरू, लगे लाल निशान

हल्द्वानी।  जिला प्रशासन द्वारा शहर के सड़क एवं चौराहे चौड़ीकरण को लेकर फिर से चिन्हीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है. चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण चिन्हीकरण कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमण कार्यों में हलचल मच गया. जिला प्रशासन के टीम मंगलवार को नैनीताल रोड के नरीमन चौराहे से ग़ौलापुल तक सड़क के दोनों और 12 मी अतिक्रमण चिन्नीकरण की कार्रवाई की गई है।

उप जिलाधिकारी परितोषवर्मा सहित राष्ट्रीय राजमार्ग व लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण के जद्द में आ रहे निर्माण को तोड़ने के लिए लाल निशान लगाए गए. जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियो से स्वयं अपना अतिक्रमण तोड़ने की अपील की गई है.उप जिलाधिकारी पारितोष वर्मा का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण कार्यों को नोटिस के माध्यम से निश्चित समय देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा नहीं तो बलपूर्वक अतिक्रमण तोड़कर सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर लाल निशान लगाने की सूचना मिलते हैं लोग भी इकट्ठा हो गए। एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि सड़क की बीच से दोनों तरफ 12-12 मीटर की सड़क चौड़ी होनी है. नैनीताल रोड राष्ट्रीय राजमार्ग है जिन लोगों ने भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया है वह स्वत:ही अपना अतिक्रमण हटा ले नहीं तो बल् पूर्वक तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी.

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़