राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

वन कर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

 

रूद्रपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र के पीपलपड़ाव वन क्षेत्र में पिछले दिनों वन कर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक और वन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो वन तस्कर पूर्व में ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 06 सितम्बर 2024 को सांय 05.15 बजे पीपलपडाव जंगल में वन विभाग की गश्ती टीम पर कुछ शातिर बदमाशांे ने बन्दूकों से लैस होकर ताबडतोड फायरिंग कर हमला कर कर दिया था जिसमें वन विभाग के रेंजर सहित कुछ अन्य कर्मी घायल हो गये थे। मामले में वन रेंजर रूप नारायण गौतम की तहरीर के आधार पर थाना गदरपुर में संगत सिंह उर्फ संगी, गुरमीत सिंह गुरमेज सिंह उर्फ गेजी, सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बी, संदीप, तथा कुलदीप सिंह उर्फ किप्पी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण छिन्दर सिंह, बाबू, सुरेन्द्र सिंह उर्फ छेतु, सोनू उर्फ चिकना, करन सिंह व करन सिंह पुत्र माण्डा सिंह भी उक्त घटना में शामिल होना पाया गया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने आरोपी गुरमीत सिह उर्फ गेजी को 9 सितम्बर 2024 तथा सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बी को 12 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थाना गदरपुर, केलाखेडा और एस.ओ.जी. की टीम ने मंगलवार रात मामले में फरार चल रहे स्वर्ण सिंह उर्फ सोनू उर्फ चिकना पुत्र जगीर सिंह निवासी मडिया हट्ट़् थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में गदरपुर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, एसओजी के उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, थाना केलाखेड़ा के उपनिरीक्षक देवेन्द्र मेहता, थाना गदरपुर के कांस्टेबल ललिता प्रसाद और जयप्रकाश आदि शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़