राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

फ्लाईओवर की समस्याओं को लेकर की चर्चा

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लोनिवि के ईई अरुण कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर अभी तक लोनिवि को हस्तांतरित नहीं किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने एनएच के ईई प्रवीण कुमार से भी संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण ठेकेदार दीपक बिल्डर के जिम्मे है। इनकी लगभग तीन करोड़ की राशि अभी भी राष्ट्रीय राजमार्ग में लंबित है और अगले पांच वर्षों तक फ्लाईओवर का रखरखाव भी उनके अनुबंध में शामिल है। बार-बार निवेदन के बावजूद दीपक बिल्डर फ्लाईओवर के रखरखाव में सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने दीपक बिल्डर की निष्क्रियता को देखते हुए दूसरे ठेकेदार द्वारा इन समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। इस पर एनएच के अधिशासी अभियंता ने अगले दस दिनों में दूसरे ठेकेदार से काम कराने का आश्वासन दिया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़