राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुनर्वास के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

रूद्रपुर। लगभग दो वर्ष पूर्व रामनगर में आयोजित जी 20 सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर प्रशासन द्वारा यहां रोडवेज के सामने राम मनोहर लोहिया व नेहरू मार्केट के उजाड़े गये व्यापारियों ने आज गांधी पार्क के समक्ष शासन प्रशासन पर झूठे वायदे करने के आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में पुर्नवास की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। संजय जुनेजा ने कहा कि जब से व्यापारियों को उजाड़ा गया है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, स्थानीय विधायक शिव अरोरा, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल व निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह सहित अन्य तमाम अधिकारी व सत्तारूढ़ दल के कई नेता लगातार व्यापारियों को पुर्नवास कराने का आश्वासन देते रहे हैं।े लेकिन अभी तक उजाड़े गये व्यापारियों को पुर्नवास नहीं किया गया। जो सभी नेताओं व अधिकारियों का व्यापारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया दर्शाता है। जिसे अब व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कल सभी व्यापारी एकजुट होकर पुनः प्रातः 11 बजे जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनके सम्मुख अपनी मांग रखेंगे। यदि उनकी मांग का समुचित समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी आन्दोलन शुरू करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने दीपावली से पूर्व व्यापारियों को वेंडिंग जोन में दुकानें आवेटित करने का भरोसा दिया था जिससे व्यापारियों में उम्मीद जगी थी कि वह नये प्रतिष्ठान में दीपावली पर्व मनायेंगे। वह आश्वासन भी झूठा साबित हुआ। संजय ने कहा कि अब व्यापारी आश्वासनों पर कोई भरोसा न कर धरालत पर पुर्नवास चाहेंगे। इस दौरान व्यापारी इन्द्र जीत सिंह, हर्ष रावल, सुरेन्द्र तनेजा, आशु ग्रोवर आदि ने भी सम्बोधित किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में संदीप राव, श्याम सुन्दर ढ़ींगरा, राजीव जोशी, रवि गंभीर, राकेश कालड़ा, प्रशांत कुमार, दीपक ढ़ींगरा, इसरार मियां, जसवीर सिंह, अजय कक्कड़, अनिल कक्कड़, हरजिन्दर सिंह, सीताराम बत्रा, अरविंद देवल, इदरीस अहमद, अमरजीत सिंह, हरीश जुनेजा, जगजीत सिंह, बलजीत सिंह, सुशील बाठला आदि व्यापारी मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़