राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सीडी बत्रा फाउंडेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन, कार्यक्रम आयोजित कर नुन्हे-मुन्हे बच्चो ने आगन्तुक महमानों का मोह मन

रुद्रपुर। ऑक्सफोर्ड एकेडमी के प्रांगण में सी. डी. बत्रा फाउंडेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर को रंग बिरंगी रंगोली फूलों एवं अन्य संसाधनों से सुसज्जित किया गया। वार्षिकोत्सव के इस समारोह में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों में छोटा बच्चा, रेट्रो मैशअप, बॉलीवुड मैशअप ट्रिब्यूट टू पेरेंट्स, पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित लघु नाटिका का मंचन, श्री कृष्ण के जीवन की विभिन्न झांकियां को दर्शाती कृष्ण लीला, उत्तराखंड की लोक संस्कृति को दर्शाता पहाड़ी नृत्य, पाश्चात्य संस्कृति की पहचान रिबन डांस रानी लक्ष्मी बाई के अदम्य शौर्य, साहस व वीरता को दर्शाता रानी लक्ष्मीबाई की गाथा, ऑक्सफोर्ड एकेडमी द्वारा इनविजिबल बाय प्ले एवं देवी के रूपों को दर्शाता वैष्णो देवी, पंजाब की मिट्टी की खुशबू की महक वह उसकी संस्कृति को दर्शाता पंजाबी भांगड़ा इसके अतिरिक्त छोटे-छोटे बच्चों द्वारा वाद्य यंत्रों से जीना यहां मरना यहां एक सूक्ष्म गीत, इंग्लिश सॉन्ग और फ्रेंच भाषा की पहचान कराता फ्रेंच सॉन्ग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त शारीरिक क्षमता व कला को दर्शाता कराटे जिसके अंतर्गत बच्चों ने पिरामिड बनाकर व आग के गोले से कूद कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। 

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा चंद्रकांत घरोटे (प्रमुख अखिल भारतीय छात्रावास) ने बालकों द्वारा किए गए मनमोहन कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सभी बच्चों का उत्साह- वर्धन किया। विशिष्ट अतिथि श्री सी के जोशी जी (पूर्व प्रमुख कोच उतराखंड पुलिस ) ने सभी बालकों के कार्यक्रमों की सराहना की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रोहतास बत्रा, वैभव बत्रा एवं मितिका बत्रा ने अपने भाषण में सभी अतिथिगणों एवं अभिभावकगणों का स्वागत करते हुए उनके कार्यक्रमों को सबको सफल बनाने हेतु सभी बालकों का अध्यापकों का अभिभावकों का व अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त ऑक्सफोर्ड एकेडमी के प्रधानाध्यापक श्री नेगी जी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। विद्यालय की प्राचार्य महोदया श्रीमती नताशा गिल ने समस्त आगुंतको ऑक्सफोर्ड एकेडमी वि‌द्यालय परिवार, सी. डी. बत्रा फाउंडेशन विद्यालय परिवार सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को बताया और भविष्य में भी निरंतर विद्यालय को असीम ऊंचाइयां तक ले जाने के लिए अपनी प्रतिज्ञाबद्धता को दर्शाते हुए आश्वासन दिया। अंत में श्रीमती अंजलि शर्मा ने समस्त दर्शकगणों वअतिथि गणों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़