राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ग्रुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरोपा भेंट कर पूर्व विधायक ठुकराल को किया सम्मानित

रूद्रपुर। बिंदुखेडा स्थित गुरूद्वारा में श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को ग्रुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल को सभी को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरूनानक देव जी ने समूचे विश्व को मानवता का संदेश देकर सही पर चलने की सीख दी थी। उनके बताये मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार हो सकता है। इस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कमल जीत सिंह, ग्राम प्रधान काबल सिंह, जोगेन्द्र सिंह, गुरचरन सिंह, प्रीतम सिंह, अमरजीत सिंह, जगीर सिंह, कुलवंत सिंह, जोगा सिंह, वीरेन्द्र सिंह, करनैल सिंह आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़