राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सड़क के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम, ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे बेहड़

 किच्छा। नगला लालपुर लिंक मार्ग के निर्माण को लेकर आनंदपुर रामेश्वर के सैकड़ंो ग्रामीण ने नगला लालपुर लिंक मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। धरना प्रदर्शन को विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण सड़क के दोनों और स्थापित स्टोन क्रेशर हैं । भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पूर्व में भी विधायक तिलक राज बेहड़ ने सड़क के निर्माण को लेकर जाम लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था, उस समय लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को शीघ्र बनाए जाने का आश्वासन दिया था। यह भी तय हुआ था कि सड़क के दोनों और स्थित स्टोन क्रशर वैकल्पिक रूप पर सड़क की मरम्मत करेंगे किंतु ऐसा नहीं किया गया । जिस वजह से लिंक मार्ग पर ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उप जिला अधिकारी या अन्य सक्षम अधिकारी स्टोन क्रेशर मालिकों से लिखित रूप में सड़क की मरम्मत का आश्वासन नहीं ले लेते हैं तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। धरना स्थल पर बेहड़ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा नगला लालपुर लिंक मार्ग के क्षेत्र से लगे ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। बार-बार मांग करने पर भी लोक निर्माण विभाग या संबंधित विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण को लेकर के कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है और ना ही स्टोन क्रेशर में खनिज पदार्थ लाने वाले वाहनों पर ओवरलोडिंग पर लगाम लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को क्षेत्र की जनता की उपेक्षा का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी सड़क का निर्माण ए बी डी द्वारा कराया जा चुका है। किंतु ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। विधायक तिलक बेहड़ ने कहा कि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है क्योंकि सड़क पर ओवरलोड अधिक होने के कारण सड़क बार-बार टूट जा रही है। धरना और जाम की सूचना पर उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र और तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की। धरना स्थल पर राजेश प्रताप सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, अभय सिंह उर्फ रामबाबू ,गणेश उपाध्याय, ओमप्रकाश दुआ, छोटेलाल कोहली, नासिर हुसैन, गुîóू तिवारी, भूपेंद्र चौधरी, सुनीता कश्यप, ललिता देवी, अशोक मित्रा, सुनील ठाकुर, जितेंद्र ,रविंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, नारायण सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, जितेश राय, ,नायक चौबे, दिनेश सिंह, वीरेंद्र यादव, मुन्ना लाल गुप्ता, लियाकत अली अंसारी, एन यू खान, हसीब, निशान सिंह, अशोक चुघ आदि उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़