हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ गुरूवार को सिक्ख फेडरेशन हल्द्वानी के सदस्यों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान फैडरेशन के पदाधिकारियों का कहना था कि विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का रूप धारण कर एक व्यक्ति एक हॉल में प्रवेश करता है। वह व्यक्ति वहां मौजूद गुरु ग्रंथ साहिब जी से ऊंचे स्थान पर बैठकर गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान कर रहा है। वहां मौजूद लोग उस व्यक्ति के चरण स्पर्श कर रहे हैं। इस वीडियो से सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और देशभर में सिख समाज में इस वीडियो को लेकर रोष है। सिक्ख फेडरेशन के सदस्यों ने उक्त वीडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन की प्रति शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर, अकाल तख्त साहिब, अमृतसर और तख्त हजूर साहिब नांदेड़ को भी भेजी गई हैं। इस दौरान गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स, गगनदीप सिंह कोहली, गगनदीप सयाली, मनमीत सिंह गुजराल, सरबप्रीत सिंह सेठी, कुलवीर सिंह,अमनपाल सिंह, गुरजीत सिंह कोहली, तरनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह धीर, परमजीत सिंह आदि लोग मौजूद थे।
आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ सिक्ख फेडरेशन हल्द्वानी के सदस्यों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
byAman Singh
0
