रूद्रपुर। शासन ने उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी उदय सिंह राज का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर आईएएस नितिन सिंह भदौरिया को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। नितिन सिंह भदौरिया वर्तमान में निदेशक शहरी विकास का पदभार देख रहे थे। उन्हें अब जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नियुक्त किया गया है। बता दें वर्तमान जिलाधिकारी उदय राज सिंह को कुछ माह पूर्व ही सेवा विस्तार दिया गया था, जिसके बाद से उनके स्थान पर नये जिलधिकारी की तैनाती को लेकर चर्चायें थी। इन चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। उदय राज सिंह के स्थान पर अब नये जिलाधिकारी नितिन भदौरिया जल्द कार्यभार ग्रहण करेंगे। नितिन भदौरिया 2011 बैच के आईएएस धिकारी है। इससे पहले वे अल्मोड़ा में जिलाधिकारी, देहरादून में नगर आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभाल चुके हैं।
देखें आदेश👇

