राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

51 निर्धन कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह, सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर वर वधुओं को दिया आशीर्वाद

किच्छा। अमर ज्योति सेवा संस्था की ओर से 51 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह नवीन गल्ला मंडी में आयोजित भव्य समारोह में संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। अमर ज्योति संस्था द्वारा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत राठौर की अध्यक्षता में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की 51 निर्धन कन्याओं का रजिस्ट्रेशन किया गया । सभी का धूमधाम से सामूहिक विवाह कराया गया। इस कार्यक्रम में तमाम सामाजिक राजनीतिक तथा संस्था के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया। विगत कई दिनों से चल रही तैयारी के बीच में प्रातः हल्द्वानी रोड रेलवे स्टेशन पर 51 बग्गियों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया तथा सभी प्रकार की बैंड बाजा की व्यवस्था की गई । यहां से मुख्य बाजार होते हुए बरेली रोड से होकर नवीन गल्ला मंडी स्थल पर पहुंची बारात का स्वागत किया गया तथा बारातियों को भोजन कराया गया। 

कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक संरक्षक मंडल का भी सहयोग लिया गया जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, सामाजिक एवं राइस मिलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी संजीव खन्ना, सुरेश बाबू ढींगरा, हेमंत नरूला, कुंदन लाल खुराना, विनोद फुटेला, राकेश गुप्ता, अजय पाल यादव, किशनलाल गोयल, भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ,अध्यक्ष उधम सिंह नगर क्रिकेट एसोसिएशनअजय तिवारी , सचिन चावला, विवेक दीप सिंह ,दर्शन कुमार कोहली नि वर्तमान पालिका अध्यक्ष ,राजीव अहूजा, गौरव अरोड़ा, भूपेंद्र चौधरी उर्फ बबलू भैया, गौरव लूथरा,, गुलशन सिंधी, राजीव सक्सेना आदि शामिल रहे। इसके अलावा महिला मंडल संरक्षक में लता सिंह, शैली फुटेला, पूनम अग्रवाल, जानकी तिवारी,दया डसीला, संगीता शर्मा, प्रेमलता चौहान, रेणुका चौधरी,सीता किशोमुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़