किच्छा तहसील में बाल विकास परियोजना रुद्रपुर ग्रामीण में आईएसडी संस्था व टाटा मोटर्स के सहयोग से राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ममता जलहोत्रा, टाटा मोटर्स से सीनियर मैनेजर प्रीतम, यूनिवर्सिटी से डीन डॉक्टर अलका गोयल, आईएसडी की बिंदु वासिनी, बाल विकास परियोजना अधिकारी हेम कांडपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गर्भवती महिलाओं की पोषण विषय पर क्षमता संवर्धन पर कार्यक्रम आधारित था जिसमें किच्छा क्षेत्र की लगभग 100 गर्भवती महिलाएं उपस्थित हुई कार्यक्रम के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमा कांडपाल के द्वारा गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी गई की पोषण अभियान की शुरुआत किन उद्देश्यों को लेकर की गई तथा गर्भवती महिलाओं को आहार विविधता एवं मात्रा जिसके अंतर्गत खाद्य समूह पर विशेष चर्चा की गई वजन ट्रैकिंग तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों का संपूर्ण विषय पर जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत T3 के विषय मैं बताया गया साथ ही इस माह के आगामी होने वाले कार्यक्रमों की थीम पर भी प्रकाश डाला गया इस मौके पर डॉ मृदुल किशोर के द्वारा गर्भवतियों को पोषण से संबंधित जानकारी के साथ ही स्तनपान कितना जरूरी है से भी अवगत कराया गया तथा 100 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली का वितरण किया गया साथ ही एक पेड़ भी सबको लगाने हेतु दिया गया। पोषण पोटली मैं ज्वार,बाजरा, रागी,सवा,कंगनी चना,गुड आदि दिया गया महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया मोटे अनाज से बने व्यंजनों की जानकारी प्रदर्शनी लगाकर दी गई तथा प्रत्येक मोटे अनाज के विषय में श्रीमती विंदूवासिनी सीद्वारा विस्तार से बताया गया कि किस अनाज को किस प्रकार प्रयोग में लाया जाना है इस अवसर पर हेमलता कोहली,चित्रा कोहली,कुसुमलता,सुशीला आर्य,लखविंदर कौर,आदि सुपरवाइजर, व कुसलुमलता शहनाज मुन्नी आदि आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित थी उसके पश्चात सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को पोषण के संबंध में दी जानकारी
byAman Singh
0
