किच्छा। अज्ञता चोरों ने शहर के अति व्यस्ततम चौराहे पर स्थित एक स्वीट हाउस के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखी नगदी पर हाथ साफ करते हुए पुलिस को खुली चुनौति दी है। चोर तिजोरी को भी मोटरसाइकिल में अपने साथ ले गए। नगर के दीनदयाल चौक के पास ही प्रीतम दास आयलानी का सुपर स्वीट हाउस के नाम से प्रतिष्ठान है। शुक्रवार रात्रि दुकान स्वामी दुकान में ताला लगा घर चले गए। प्रातः जब प्रतिष्ठान खोलने आए तो शटर के ताले टूटे देखकर दंग रह गये। दुकान स्वामी ने शटर उठाकर अंदर देखा तो नगदी की तिजोरी दुकान में नहीं थी। जिसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुकान स्वामी की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू की तो सीसी फुटेज में चोरों के कारनामे स्पष्ट दिखाई दिए । अति व्यस्ततम चौराहे पर चोरों ने जिस तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया वह पुलिस के लिए खुला चैलेंज बन गया है। चौराहे पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं तथा यहां पर रात्रि गस्त भी बनी रहती है। परंतु चोरों द्वारा जिस समय चोरी को अंजाम दिया गया उस समय वहां पर गश्ती पुलिस नहीं थी। सीसी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चोरी को अंजाम देने से पहले चोरों द्वारा पूरी स्थिति का जायजा लिया गया है तथा पूरी प्लानिंग के तहत दुकान में चोरी की गई है। पुलिस तमाम सीसी फुटेज खंगालते हुए चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रतिष्ठान स्वामी प्रीतम दास आयलानी ने बताया कि तिजोरी के अंदर लगभग 95,000 नगर दुकान के समस्त कागजात एवं गोदाम की चाबी रखी हुई थी जिसको चोर अपने साथ ले गए है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए अपना संपूर्ण खुफिया तंत्र एक्टिवेट कर दिया है तथा सीसी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। सीसी फुटेज में देखा जा रहा है कि चोर एक टुकटुक में तथा मोटरसाइकिल में सवार होकर दुकान तक आए हैं और दुकान में चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
अति व्यस्त चौराहे पर चोरी की वारदात से मचा हड़कम्प, नगदी समेत तिजोरी उठा ले गये चोर
byAman Singh
0
