राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

विश्व चैंपियनशिप का ट्रायल देंगी रुद्रपुर की डिम्पल और हर्षिता जोशी

सीके बाक्सिंग एकेडमी रुद्रपुर में सीखती हैं बाक्सिंग

रुद्रपुर। वसुन्धरा गार्डन कालोनी निवासी आशू जोशी की पुत्री हर्षिता जोशी और न्यू शक्ति विहार निवासी विरेन्द्र सिंह की पुत्री डिम्पल यादव अमेरिका में आयोजित होने जा रही विश्व महिला चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हरियाणा के रोहतक में 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक आयोजित हो रही प्रतियोगिता में ट्रायल देंगी।

सीके बाक्सिंग एकेडमी रुद्रपुर की डिम्पल यादव 2023 में कज़ाख़िस्तान के अस्थाना में हुई एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीत चुकी है।आल इंडिया पुलिस तथा उत्तराखंड पुलिस के भूतपूर्व चीफ कोच सीके जोशी के मिशन ओलंपिक के लक्षण को लेकर काफी बच्चे बाक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं तथा जिला , राज्य , राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड और भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। हर्षिता जोशी और डिम्पल यादव की इस सफलता पर स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा, बाक्सिंग के जिला अध्यक्ष घनश्याम श्यामपुरिया , रोहिताश बत्रा , उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा० डी के सिंह , कुमायूं विश्वविद्यालय के डा० नागेन्दर  शर्मा कोच दुष्यन्त जोशी आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़