रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर में बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर ग्रामीण के द्वारा संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ममता जल्होत्रा व ग्राम प्रधान जेवा नाज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर 10 महिलाओं की गोद भराई पांच बच्चों का अन्नप्राशन व पांच बच्चों को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती हेमा कांडपाल के द्वारा संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के विषय में चर्चा की गई व सभी से अपेक्षा की गई की तीन माह की अवधि के भीतर अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें व कम से कम चार प्रस्वपूर्व देखभाल करवाना सुनिश्चित करें तथा नियमित पोषाहार लेना सुनिश्चित करें टीकाकरण बच्चों का पूर्ण करवाना भी अनिवार्य है संपूर्णता अभियान के 6 संकेतक हैं उनके विषय पर चर्चा की गई सुपरवाइजर श्रीमती आशा जोशी के द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना नंदा गौरा योजना तथा अन्य विभागीय योजना की जानकारी दी गई नीति आयोग से श्रीमती अभिलाषा द्वारा भी संपूर्णता अभियान के घटकों पर चर्चा की गई ।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रचना के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया वह इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख के द्वारा भी सभी से उचित देखभाल व आहार लेने अपनी समय-समय पर स्वास्थ्य हेतु आग्रह किया गया इस अवसर पर पोषण व्यंजनों की स्टाल भी लगाई गई तथा लोगों को तरह-तरह के स्थानीय सामग्री से व्यंजन बनाने के विषय में बताया गया पौष्टिकता को कैसे बनाए रखे जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त इस अवसर हर घर तिरवा कार्यक्रम के तहत तिरंगा संगीत कार्यक्रम व तिरंगा प्रतिज्ञा भी की गई अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती रचना द्वारा धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया गया इस अवसर पर गर्भवती महिलाएं धात्री महिलाएं और उनके परिवार के सदस्य अन्य लाभार्थी वर्ग उपस्थित थे वह समस्त सुपरवाइजर श्रीमती सुशीला प्रतिमा गंगवार कुसुम लता लखविंदर उपस्थित थी व समस्त आंगनबाड़ी कार्यकतियां कार्यक्रम में उपस्थित हुई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने रुद्रपुर ग्रामीण के में संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का किया आयोजन
byAman Singh
0
