रूद्रपुर। विगत दिवस ट्रांजिट कैम्प में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले युवक के भाई ने सिडकुल में कार्यरत एक युवती पर उसके भाई की हत्या करवाकर शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। गिरीराज पुत्रश् वीरपाल सिंह मूल निवासी ग्राम धनीनगला, थाना हजरतपुर, पोस्ट आजमपुर विसौरिया, जिला बदायूँ का कहना है कि उसका छोटा भाई राकेश डी ब्लॉक, ट्रांजिट कैम्प में किराये के मकान में रहता था। जो कि मैसर्स हिमालया, निकट लेबर अîóा, सिडकुल पन्तनगर में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था। 11 अगस्त को भाई राकेश अपने किराए के कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर वह रूद्रपुर आया। उसे राकेश फॉसी पर लटका हुआ मिला तो उसने तुरन्त बड़े भाई मुकेश जो सिडकुल में औरंगाबाद ऑटो लि. में सीएनसी ऑपरेटर के पद कार्यरत है को फोनकर बुलाया एवं राकेश को फांसी से उतारा। देखा कि राकेश के सिर के पीछे काफी गंभीर गुम चोंटे थी। उसे शक है भाई को किसी ने गला दबाकर व सिर पर, किसी चीज से वार कर फॉसी पर लटका दिया है। गिरिराज का कहना है कि मृतक भाई राकेश जिस कम्पनी में काम करता था उसी कम्पनी में एक लड़की भाई को ब्लैकमैल करती थी। शक है कि उसी लड़की ने भाई राकेश को मरवा दिया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, परिवार ने लगाई हत्या की आशंका
byAman Singh
0
