राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

शांति व्यवस्था के लिए निकाला फ्लैग मार्च

किच्छा। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद फैले उपद्रव को देखते हुए संपूर्ण भारत में हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। इसी क्रम में किच्छा पुलिस द्वारा एवं आर एएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से संपूर्ण नगर में फ्लैग मार्च किया तथा नगर की शांति व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा एवं एवं आर ए एफ कमांडेंट प्रेम थापा तथा कमांडेंट के निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च में मेरठ से 108 आर ए एफ की बटालियन जिममें 28 जवान शामिल थे, के साथ कोतवाली पुलिस के जवानों ने भी सहयोग करते हुए कोतवाली से फ्लैग  मार्च शुरू किया जो मुख्य मार्केट होते हुए पंजाबी मोहल्ला कसाई मोहल्ला बरेली रोड आवास विकास होते हुए दरऊ चौराहे पर पहुंचा तथा वहां से पुनः वापस कोतवाली में आकर समाप्त हो गया। इस दौरान आर ए एफ व पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए फ्लैग मार्च को लेकर आम जनता में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश प्रसारित हुआ है। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में सत्ता पलट के बाद उपजे उपद्रव के  कारण संपूर्ण भारत में हाई अलर्ट है। पुलिस प्रशासन सहित अर्ध सैनिक व सैनिक बलों को  हाई अलर्ट में रखा हुआ है तथा प्रत्येक क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम किए जाने की कार्यवाही शुरू किया हुआ है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़