राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बस से लाखों का अवैध माल बरामद

रूद्रपुर। दिल्ली से आ रही निजी बस की चैकिंग के दौरान राज्य कर अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से लाया जा रहा माल बरामद किया गया है। बस तथा बरामद माल को कब्जे में लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि आनन्द विहार दिल्ली से निजी बस संख्या यूपी 22 एटी 2302 का चालक किशोर अपने हेल्पर मयूरी के साथ यात्रियों को लेकर रात्रि दस बजे खटीमा के लिए रवाना हुआ था। आज प्रातः बस जब यहां राज्य कर चैक पोस्ट पर पहुंची तो वहां मौजूद सहायक आयुक्त राज्य कर जीशान मलिक ने बस को रोक कर उसकी कर्मचारियों की मदद से सघन तलाशी ली। इस दौरान बस से अवैध रूप से लाया जा रहा लाखों कीमत का सामान बरामद किया गया। जिस पर बस को बरामद माल सहित कब्जे में ले लिया गया। माल पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर कुछ व्यापारी राज्य कर अधिकारी कार्यालय भी पहुच गये। समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच की जा रही थी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़