राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सिरौली कला को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

 

किच्छा। सिरौली कला को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने सिरौली में प्रदर्शन कर धरना दिया तथा शासन प्रशासन से शीघ्र घोषणा करने की मांग की। सिरौली कला के दर्जनों लोगों ने सिरौली के पूर्व प्रधान नासिर हुसैन अंसारी के कार्यालय पर एकत्रित होकर सिरौली कला को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि सिरौली को नगर पंचायत का दर्जा देते हुए विकास के कार्य कराया जाएं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नासिर अंसारी ने कहा कि सिरौली कला के विकास हेतु इसको नगर पंचायत बनाया जाना अति आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में चर्चाएं हैं कि सिरौली को ग्राम सभा का दर्जा दिया जा रहा है जो कि सिरौली कला के लोगों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में सिरौली कला को नगर पालिका किच्छा में जोड़ दिया गया था तथा उसके बाद सिरौली को नगर पंचायत बनाने की कार्रवाई की गई थी जिसको बाद में सरकार द्वारा निरस्त कर दिया गया था। पुनः नगर पालिका से जोड़ दिया गया था किंतु वर्तमान स्थिति में सिरौली काला को पालिका से पृथक कर दिया गया है तथा यह वर्तमान में ना तो नगर पालिका का हिस्सा ही रह गया है और ना ही नगर पंचायत बन पाया है जिस वजह से अभी तक सिरौली को ग्राम सभा का भी नोटिफिकेशन नहीं मिला जो कि सिरौली कला के निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार है। इस दौरान नासिर हुसैन, तौसीफ अंसारी, अफसार कुरैशी, अनीस अहमद, जलीस अहमद, बाबू सलमानी, अबरार अहमद, शाहिद अहमद, मोहम्मद जाकिर, यूनुस कुरेशी, शाहिद अंसारी, ताहिर अंसारी, आसिफ अंसारी, मोहम्मद अथर, शहादत अली, मोहम्मद उमर, नन्हे मंसूरी, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद सद्दीक, शाहिद कुरेशी, नईम अंसारी, शकील शाह, वकील शाह, जाहिद अंसारी, मुखिया अंसारी, फारूक अंसारी उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़