राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

महिला अधिवक्ता से बस में छेड़छाड़, पुलिस को सौंपी तहरीर

सितारगंज। किच्छा हाईवे में बस में सवार महिला अधिवक्ता से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। आरोपियों ने महिला अधिवक्ता को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने महिला अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किच्छा रोड के एक गांव निवासी महिला अधिवक्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 24 अगस्त को सितारगंज के सिविल कोर्ट से काम निपटाकर वह किच्छा कोर्ट में गई थी। रास्ते में दो युवक बस में सवार हो गए। आरोपी उसकी बराबर वाली सीट पर आकर बैठ गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने छेड़खानी की सूचना पुलिस के 112 नंबर पर दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में हल्द्वानी निवासी यासीन, उत्तर प्रदेश के उत्तरसिया निवासी नौशाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़