रूद्रपुर। विगत रात्रि सिसईखेड़ा तिराहा पर डड्ढूटी के दौरान एक व्यक्ति से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एस एस पी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमें ग्राम सिसईखेडा थाना नानकमत्ता निवासी पलविंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह ने कहा है कि 28 जुलाई की रात्रि वह अपने सेताउ के घर से अपने घर की ओर जा रहा था। मार्ग में सिसईखेडा तिराहे पर डियूटी कर रहे सिवाहियों ने उसे रोककर बिना किसी बात के बुरी तरह से पीट दिया गया । जिससे उसकी आँखो तथा कनपटी पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है पुलिस कर्मियों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और 500 रुपए भी छीन लिए। इसके बाद उपरोक्त पुलिस कर्मियों द्वारा उसे जबरन पकड कर नानकमत्ता लाये और बुरी तरह से मारा पीटा और कहा यदि यह बात कहीं बतायी या कोई कार्यवाही की तो तुझे स्मैक बेचने के आरोप में जेल भेज देंगे।
पुलिस कर्मियों पर मारपीट व रुपए छीनने का आरोप एसएसपी से की शिकायत
byAman Singh
0
