राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

12 को आयोजित होगा 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम

जिलाधिकारी सहित उपस्थित रहेंगे कई गणमान्य, सैनिक और शहीद वीरांगनायें होंगी सम्मानित

रुद्रपुर! राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन  के तत्वावधान में आगामी 12 अगस्त को नगर निगम सभागार में आयोजित होने वाले ’ एक शाम शहीदों के नाम ’ कार्यक्रम में शहीद सैनिकों व परिजनों के  सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारी ने इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, पूर्व मेयर राम पाल सिंह, मीना शर्मा और पूर्व सैनिक के एस कार्की सहित कई गणमान्य भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान देश प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 

इधर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष निरवैर सिंह "खालसा जी" एडवोकेट संध्या सक्सेना, प्रदीप मार्कुस ,कोहरा एवं महेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़