रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प में तीन युवकों द्वारा गत रात्रि एक घर में घुसकर युवती को जबरन अगवा करने की कोशिश की गई। जब वह इसमें नाकाम होने लगे तो उन्होंने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शोर होने पर परिजनों ने एक हमलावर युवक को मौके पर दबोच कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जबकि उसके दो साथी चंगुल से बचकर भागने में कामयाब हो गये। पकड़े गये युवक कोे परिजनों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल युवती का परिजनों ने जिला चिकित्सालय में उपचार करा कर पुलिस को मामले की तहरीर सोंप दी है। पुलिस पकड़े गये हमलावर से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प में जनपथ रोड़ निवासी हरिओम की पुत्री 17 वर्षीय काजल गत रात्रि अपने परिजनों के साथ घर पर थी। लगभग साढ़े नौ बजे अचानक तीन युवक हाथ में चाकू लिए घर में घुस आये और वह काजल को जबरन अगवा कर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। जिस पर काजल ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनते ही परिजन वहां आ पहुंचे और उन्होंने हमलावर युवकों में एक को मौके पर दबोच लिया जबकि उसके दो अन्य साथी परिजनों के चंगुल से बचकर मौके से भागने में कामयाब हो गये। चाकू से हमले में काजल के सिर और गर्दन से खून की धारायें बह रही थीं। मामले की सूचना पुलिस को देकर पकड़े गये युवक को पुलिस के सुपुर्द कर गंभीर रूप से घायल काजल को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस पकड़े गये हमलावर से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों हमलावरों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
घर में घुसकर युवती को अगवा करने की कोशिश,चाकू से हमला
byAman Singh
0