राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ उडाई हजारों की नगदी

हल्द्वानी। अज्ञात चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त की धज्जियां उड़ाते हुए गत रात्रि रामपुर रोड गोरा पड़ाव बाय पास पर एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर गल्ले से हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोरी का पता दुकान स्वामी दयावती आर्या को सुबह उस समय लगा जब पड़ोसी फर्नीचर वाले ने दुकान पर पहुंचकर उन्हें फोन किया। जिसके बाद वह आनन फानन में दयावती दुकान की ओर दौड़ी। दुकान पहुंचकर उसने देखा मेडिकल शॉप में लगे शटर का ताला टूटा था और अंदर गल्ले से नकदी निकाली थी। इसके बाद उन्होंने 112 पर चोरी की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। दुकान स्वामी दयावती ने बताया कि गोरा पड़ाव बाय पास पर लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के नाम से शॉप है। शाम 8 बजे वह दुकान बंद कर घर चली गई थी। रात में उनकी दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से करीब 7500 रुपए की नकदी उड़ा ले गए। जबकि लैपटॉप को खोलने के बाद छोड़ गए है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। उन्होंने बताया कि साथ में ही फर्नीचर की दुकान से सामान वो नकदी भी चोर अपने साथ ले गए।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़