राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जैन ग्लोबल की छात्रा अनन्या अग्रवाल का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

रुद्रपुर। जैन ग्लोबल स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा अनन्या अग्रवाल  ने मनाली में आयोजित ओकेकेएफ नेशनल लेवल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2024 में स्वर्ण पदक जीता। अनन्या ने स्वर्ण पदक प्राप्त करके अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।अब वे कराटे की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी इसके साथ ही विद्यालय की 5वीं कक्षा की छात्रा अनन्या की छोटी बहन    मान्या अग्रवाल  ने रजत पदक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री पुष्कर राज जैन जी ,श्री योगेश जैन जी , प्रधानाचार्य श्री दीपक गुप्ता जी और समस्त अध्यापकों ने अनन्या और मान्या के उज्ज्वल  भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़