राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

लापता युवक का शव नानकसागर डैम में हुआ बरामद

नानकमत्ता। नानकसागर डाम में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। जो तीन दिन से लापता था, जिसके बारिश के तेज बहाव में नदी में डूबने की आशंका थी। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी हरीश सिंह राणा पुत्र आनन्द सिंह राणा 8 जुलाई को घर से किसी काम के लिए निकला था, जो शाम तक घर नही पहंुचा, स्वजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका कही पता नही चला। ग्राम बरकीड़ाडी में भारी बारिश में देवहा नदी में एक युवक के डूबने की खबर गांव में फैली थी, लेकिन डुबे युवक का कही पता नही चला था। 9 जुलाई को हरीश राणा की गुमशुदगी की सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी थी। बुधवार को प्रातः पुलिस को नानकसागर बाऊली साहिब के आगे डैम में एक युवक के शव दिखाई देने की सूचना पर एसआई शंकर सिंह विष्ट, एसआई अशोक काण्डपाल मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त स्वजनों ने हरीश राणा की रूप में की। भारी बारिष के चलते देवहा नदी के जलस्तर बढ़ने से युवक के डुबने की आषंका जताई जा रही है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़