रूद्रपुर। नैनीताल मार्ग स्थित पाश कालोनी मेट्रोपोलिस में गत रात्रि 10 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से गुस्साई महिलाओं ने सोसायटी पदाधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुये जमकर गुबार निकाला। उनका कहना था कि यूपीसीएल से विद्युत सुचारू होने के बावजूद मेट्रापोलिस कालोनी में गत रात्रि 10 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी हैं। जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड स्थित पॉश कालोनी मेट्रोपोलिस में गत रात्रि 10 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी हुई है। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से आज वहां रह रही गृहणियों का पारा सातवें आसमान पहुंच गया और उन्होंने अपने-अपने फ्लैटों से बाहर आकर कालोनी परिसर में धरना देते हुये सोसायटी के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुये जमकर गुबार निकाला। महिलाओं का कहना था कि यूपी सीएल से विद्युत सुचारू होने के बावजूद मेट्रोपोलिस कालोनी में गत रात्रि 10 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी हैं और शाम 6-7 बजे तक इसके सुचारू होने की उम्मीद नही है। उनका कहना था कि कालोनी में आये दिन विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाती है जबकि यूपीसीएल की ओर से विद्युत सप्लाई जारी रहती है। मेन्टनेंस के पैसे को सोसायटी की व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने की बजाय इसके पदाधिकारियों द्वारा लूटा जा रहा है। महिलाओं का कहना था कि विद्युत आपूर्ति ठप्प होने के चलते उनकें द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है मगर अभी तक सोसायटी का कोई भी पदाधिकारी यहां नही पहुंचा। उनका कहना था कि मेट्रोपोलिस कालोनी में विक्रांत पुफटेला द्वारा अपनी मनमानी की जा रही है। उसके द्वारा कालोनी गेट पर बाउन्सरों की तैनाती कराकर सोसायटी के लोगों द्वारा दिया जा रहा मेन्टनेंस के पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है जिसका हम सब विरोध करते है। बाउन्सरों द्वारा सोसायटी के पदाधिकारियों की बात न मानकर केवल उक्त व्यक्ति के अनुसार ही चला जाता है और सोसायटी की अव्यवस्थाओं को उठाने पर विक्रांत पुफटेला द्वारा आये दिन लोगों को धमकाया और डराया जाता है। धरना प्रदर्शन के दौरान रश्मि, माही, प्रियंका, बीना, अंजू, पूनम, सीमा, दीपा, मधु, अनु शर्मा, कल्पना, सुनीता, कविता, रीना, रिंकी, एकता, मोनिका आदि शामिल थे।
विद्युत आपूर्ति ठप होने पर भड़की महिला, सोसायटी पदाधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
byAman Singh
0
