राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

दबंगों ने सिर फोड़ा, चौकी पहुंचने पर बहन से अभद्रता

रूद्रपुर। आपसी विवाद में कुछ दबंगों ने हमला कर एक युवक का सिर फोड़ दिया। हमले में युवक के हाथ की एक अंगूली भी टूट गयी। आरोप है कि पीड़ित जब अपनी बहन के साथ रिपोर्ट लिखाने के लिए चौकी पहुंचा तो वहां एक पुलिस कर्मी ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया और गाली गलौच करते हुए अभद्रता भी की। मामले में पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। वार्ड नं. 23 रम्पुरा निवासी शकुंतला पत्नी राहुल ने क्षेत्राधिकारी को दिये पत्र में कहा है कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसके सगे भाई राम चन्द्र को कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। हमले में राम चन्द्र का सिर फट गया और उंगली टूट गयी। पीड़िता का कहना है कि जब वह भाई को लहुलूहान हालत में लेकर चौकी में शिकायत करने पहुंची तो तभी एक पुलिस कर्मी ने उसके मंुह पर थप्पड़ जड़ दिया और गाली गलौच करते हुए बदलसूकी करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगायी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़