रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र आपराधिक तत्वों का पसंदीदा क्षेत्र बन चुका है। यहां यहां मोबाइल झपट्टðा मारी, वाहन चोरी, छेड़छाड़, किशोरियों व महिलाओं को भाग ले जाना, लूट, हत्या, मामूली विवाद में तमंचा निकाल लेना तथा दुकानों व आवासों से चोरी हो जाना एक सामान्य सी बात होने लगी है। अब अज्ञात चोरों ने राजा कालोनी में एक किरायेदार श्रमिक के कमरे से लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। वीरपाल पुत्र रामपाल मूल निवासी ग्राम प्रेमपुर तहसील नवाबगंज थाना हाफिजगंज जिला बरेली हाल निवासी राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप का कहना है कि वह किरायेदार के रूप में निवास करता है। गत दिवस प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच उसकी गैर मौजूदगी में अज्ञात व्यक्ति ने उसके कमरे का ताला तोड़कर कमरे से मंगलसूत्र, ओम, चांदी की कोंडनी, दो जोड़ी पायल तथा चांदी के खड़ुआ कर लिए। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
