राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

थानाध्यक्ष के खिलाफ एसएसपी से मिले पूर्व विधायक राजेश शुक्ला

रूद्रपुर। महिला के साथ थानाध्यक्ष पंतनगर की अश्लील वार्ता का ऑडियो वायरल होने के बाद अभी तक कार्यवाही न होने से उपजे आक्रोश के सबंध में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टिसी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पंतनगर थानाध्यक्ष द्वारा एक महिला से अश्लीत वार्ता का ऑडियो जारी हुआ है। जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इस तरह का आचरण निंदनीय है और इस घटना को लेकर पतंगार व आस पास के क्षेत्र में जनता में आक्रोश है। उन्होंने एसएसपी से कहा उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जाँच के दौरान आरोपी थानाध्यक्ष को निलम्बित कर पुलिस लाइन में हाजिर कराया जाए तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियो के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़