रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदय राज सिंह के निर्देशन में उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, एआरटीओ निखिल शर्मा और सीपीयू समेत पुलिस का ओवरलोडिंग रोकने के लिए संयुक्त अभियान चला। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने 15 विभिन्न भार वाहनों का चालान किया। इसके साथ ही 5 वाहन सीज और लगभग दो लाख का राजस्व बसूला गया। प्रशासन की अचानक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान भारी वाहन व सवारी लेकर जाने वाले वाहनों की रफ्तार रुक गई थी।

उपजिलाधिकारी व एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग रोकने को अभियान जारी रहेगा। 15 वाहनों का चालान किया। 5 वाहन सीज किए गए,जिसे लगभग 2 लाख का राजस्व बसूला। इस कार्रवाई के दौरान सीपीयू इंचार्ज राकेश बिष्ट, रवि आदि शामिल रहे।
