सितारगंज। रामलीला भवन में रक्तदान समिति सितारगंज की ओर से मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि महेश मित्तल और विशिष्ट अतिथि महेंद्र चौधरी ने शुभारंभ किया। स्व. बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर, उदय वेलफेयर सोसाइटी और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान किया। वहां समिति के संस्थापक राजीव गुप्ता, सुखदेव सिंह, मृदुल त्रिपाठी, सुखवीर बेदी, विजय सलूजा, देवेश कुमार, पंकज गहतोड़ी, संदीप बावा आदि थे। रक्तदान समिति सितारगंज के 20 वर्ष पूरे होने पर आयोजकों ने रामलीला ग्राउंड में चैरिटी शो का आयोजन भी किया।
