राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सरेआम चोरी कर रहे दो चोर पकड़े

रामनगर। शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नशेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जहां एक ओर नशेड़ियों के आतंक से लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है तो वही कई नशेड़ी चोरी की घटनाओं को भी लगातार खुलेआम अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला और रामनगर में आया है। मूल रूप से नेपाल का रहने वाला धर्म सिंह जो की रामनगर में कई वर्षों से ठेले पर पल्लेदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका कहना है कि मंगलवार को दोपहर में वह होली चौक के समीप एक व्यापारी की दुकान के बाहर सो रहा था इसी बीच उसकी जेब में रखे मोबाइल फोन के साथ ही 1200 नगद एवं कुछ नेपाली रुपए भी अज्ञात चोरों ने चुरा लिये। जब वह सो कर उठा तो उसकी जेब से यह सब सामान गायब मिला और उसने इसकी जानकारी अपने अन्य साथी पल्लेदारों को दी। जिस स्थान पर यह नेपाली सोया था वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए को मौके पर दो नशेड़ी युवक इस नेपाली श्रमिक की जेब से उत्तफ सामान निकलते हुए दिखाई दिए और उनकी यह सब करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इतना ही नहीं नशेड़ियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि घटना करने के बाद आज फिर यह दोनों नशेड़ी इसी इलाके में घूम रहे थे तभी नेपाली पल्लेदारों ने इन दोनों नशेड़ियों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया इसके बाद पुलिस अब इन नशेड़ियों से पूछताछ कर रही है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़