राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

वाहन की टक्कर से पिकप चालक की मौत, हैल्पर गंभीर

रूद्रपुर। मध्य रात्रि किच्छा मार्ग पर टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उत्तर प्रदेश से दूध ला रही पिकअप के चालक की मौत हो गई जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक जानकारी ली और शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया । घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम बली परीक्षत तहसील मुवाना निवासी 28 वर्षीय राधेश्याम पुत्र जगवीर सिंह हेल्पर ग्राम ढाका तहसील मितौली लखीमपुर खीरी निवासी अमित कुमार पुत्र राम दत्त के साथ पिकअप संख्या यूपी 31 एपी 5543 में गोला गोकर्णनाथ से दूध लेकर आ रहा था। जब वह यहां किच्छा मार्ग पर पहुंचा तो टोल प्लाजा के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने पिकअप को जोर से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप चालक राधेश्याम व हेल्पर अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। चालक राधेश्याम ने कुछ ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वहां वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर वहां खड़े लोगों से घटना की आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़