राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा चुनाव: दूसरे दिन चार नामांकन पत्रों की हुई बिक्री, जानिए किन-किन ने खरीदे नामंकन पत्र

रूद्रपुर। 04 नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में नामांकन के दूसरे  दिवस 21 मार्च को 04 नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर उदयराज सिंह से लिये गये। जिसमे शिव सिंह रावत पुत्र आनन्द सिंह रावत के लिये आनन्द सिंह असगोला निवासी पंतनगर यूकेडी द्वारा 02 सैट, हितेश पाठक पुत्र कैलाश चन्द पाठक निवासी ग्राम वल्दियाखान नैनीताल के लिये राकेश भट्ट पुत्र गिरीश चन्द्र भट्ट निवासी हिम्मतपुर तल्ला हल्द्वानी निर्दलीय 02 सैट, चन्द्रशेखर तिवारी पुत्र हरीश चन्द्र तिवारी निवासी 21 आनन्द बिहार फेस-2 हल्द्वानी निर्दलीय 02 सैट व सुरेन्द्र सिंह पुत्र बिरेन्द्र सिंह निवासी नगला किच्छा निर्दलीय द्वारा नामांकन पत्र लिये गये। किसी भी प्रत्याशी द्वारा अभीतक नामांकन नही कराया गया।  इस दौरान डेजिगनेटेड रिटर्निंग आफिसर मनीष बिष्ट मौजूद थे।  

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़