राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अपनी ही बच्ची पर किया वार, उपचार के दौरान तोड़ा दम

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित हनुमान कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्ष की पुत्री पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। गंभीर घायल बच्ची ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक हत्यारा पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद हनुमान कालोनी निवासी नन्हे सिंह ने अपनी पांच वर्ष की पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोपहर ढाई बजे की यह घटना बताई जा रही है। घायल बच्ची को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में परिजन उपचार के लिए ले गये जहां उसकी रात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और परिजनों से पूछताछ कर की है। बताया जा रहा है कि किसी बात की कहासुनी को लेकर पिता को गुस्सा आ गया जिसके बाद पिता ने अपनी बच्ची के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़