बॉलीवुड स्टार सोहेल खान हाल ही में अपने दोनों बेटों के साथ मालदीव पहुंचे हैं। हाल ही में दोनों बेटों के साथ सोहेल को एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान पैपराजी से मजाक करते हुए सोहेल ने मालदीव का जिक्र किया था। और अभी वे अपने दोनों बेटों के साथ मालदीव में ही हैं। इसी बीच डॉली चायवाला ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करी हैं। डॉली की शेयर की हुई तस्वीरों में उनके साथ सोहेल खान भी दिख रहे हैं। मतलब डॉली चायवाला भी अभी मालदीव में हैं। और मालदीव में उनको सोहेल से मिलने का मौका मिला हैं। सोहेल से मिलकर डॉली काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर सोहेल संग तस्वीरें शेयर करके डॉली ने लिखा कि "मालदीव में मिले सोहेल खान सर। बहुत अच्छा लगता सर से मिलके।" बता दे हाल ही में बिल गेट्स ने डॉली के साथ कोलाब किया था। डॉली की टपरी में चाय पीने पहुंचे थे बिल गेट्स। इस दौरान बिल गेट्स ने एक वीडियो भी बनाया जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुआ था। इस वीडियो के वजह से डॉली काफी ज्यादा चर्चाओं में आए थे और अभी भी चर्चाओं में हैं।
