राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रुद्रपुर के रम्पुरा में भाजपा नेता राज कोली के घर मे अचानक लगी आग, लाखो का सामान जलकर हुआ खाक...

रूद्रपुर। भाजपा एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राज कोली के रम्पुरा स्थित आवास में आज अपरान्ह आग लग जाने से कमरे में रखा लाखों रूपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। राज ने बताया कि आज दोपहर परिवार के सभी सदस्य नीचे मंजिल पर बैठे हुए थे। तभी पड़ोस के लोगों ने बताया कि दो मंजिल के कमरे से धुआं निकल रहा है। जिस पर सभी लोग तुरंत दोमंजिल पर पहुंचे जहां कमरे में आग की तेज लपटें निकल रही थीं। उन्होंने बताया कि आग संभवतः शार्ट सर्किट के कारण लगी है। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राज ने बताया कि आग की इस घटना में कमरे में रखा फ्रिज, एलईडी, डबल बेड, पंखा, सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल, अलमारी, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया। उसने इस घटना में लगभग पांच लाख रूपये का नुकसान होना बताया है।


Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़