रुद्रपुर। महानगर में राठौर महासभा उत्तराखंड के वैनर तले होली का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
शनिवार को शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में वक्ताओं ने होली पर्व को लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि होली का कार्यक्रम बुराईयों को भूलकर गले मिलने का है। इस बहाने लोगों का अपने गिले सिकवे भुलाकर एक होने का प्रण लेते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग अपनी छोटे-छोटे मतभेदों को भुलाकर एकजुट से आगे बड़े,तभी समाज का भला होगा।
इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान नुक्ता प्रसाद राठौर,ग्रीश राठौर,शेर सिंह राठौर, राजेन्द्र राठौर, योगेश कुमार, नरेन्द्र राठौर, डाक्टर जानकी प्रसाद, ललित राठौर, पार्षद कैलाश राठौर,छेदालाल राठौर,नेक पाल राठौर,प्रमोद कुमार,प्रदीप, धर्मेन्द्र समेत समाज के तमाम लोग मौजूद थे।
