उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी और उत्तराखंड में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी चुनौती देगी,और सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी। श्रीमती शर्मा ने कहा कि समय परिवर्तनशील है, वह एक चक्र के समान है,जैसे रात के बाद दिन आता है, अंधेरे के बाद उजाला होता है, ठीक उसी के अनुसार परिस्थितियों भी हमेशा बदलती रहती हैं, श्रीमती शर्मा ने कहा कि रात के वक्त अंधेरा अवश्य आता है, लेकिन अंधेरे से कोई डरता नहीं है, क्योंकि सभी को यह पता रहता है कि अंधेरा परमानेंट नहीं होता है, वह जल्दी ही छंटता है,और फिर उजाला भी होता है,क्योंकि यह प्रकृति का नियम भी है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आज देश की परिस्थितियों से बिल्कुल भी परेशान ना हो, क्योंकि यह समय उनके लिए कठिन परीक्षा का समय है, और इससे हमें बिल्कुल भी घबराना नहीं है, जल्दी ही हम इस समय से उबर जाएंगे,उन्होंने कहा की परिस्थितियां बदलेंगी,और कांग्रेस एक बार फिर से पुरानी स्थिति में आएगी, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह धैर्य, संयम,निष्ठा, लगन, समर्पण,का परिचय दें, वह भाजपा से कदाचित डरे नहीं बल्कि उसका डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि देश में कांग्रेस का जल्दी ही परचम लहराएगा। श्रीमती शर्मा ने कहा कि सत्य प्रताड़ित तो जरूर हो सकता है, लेकिन पराजित कभी नहीं हो सकता,इस मूलमंत्र को कांग्रेस कार्यकर्ता समझें और कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने के लिए आगे आए l श्रीमती शर्मा ने कहा कि वह लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद रुद्रपुर विधानसभा में धुआंधार प्रचार करेंगी, और पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी : मीना शर्मा
byAman Singh
0
