राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुत्री की गोद भराई कार्यक्रम में खाना बनाते समय भड़की आग, पांच झुलसे

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प के मौहल्ला विवेक नगर में एक घर में पुत्री की गोदभराई कार्यक्रम के लिए खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक हो जाने से आग भड़क गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों सहित परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गये। जबकि जिस पुत्री की गोद भराई होनी है वह यह मंजर देखकर बेहोश हो गई। सभी को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मौहल्ला विवेक नगर निवासी किशनपाल की पुत्री रेनू की आज गोद भराई होनी है। शिमला बहादुर से मेहमान आने वाले थे। किशन पाल के किरायेदार अजय के कमरे में गैस चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। तभी सिलेंडर के लीक हो जाने से घर में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे परिजनों में हड़कम्प मच गया। सभी आग बुझाने में जुट गये। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल कर्मी भी आ गये और उन्होंने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की इस घटना में किशनपाल, उसके दो पुत्र 18 वर्षीय बीरू, 16 वर्षीय मनोज तथा वहां खेल रहे दो भांजे 3 वर्षीय आदर्श व 2 वर्षीय आयुष पुत्रगण नन्दराम, गंभीर रूप से झुलस गये। जबकि रेनू यह नजारा देखकर बेहोश हो गई। सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़