राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रुद्रपुर में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने लगाई फाँसी, दो बच्चो की माँ थी युवती

रूद्रपुर। पिछले तीन वर्ष से अपने दो बच्चों के साथ मायके रह रही एक विवाहिता का घर में फांसी पर लटका शव मिला। जानकारी मिलने पर सीओ व रम्पुरा चौकी प्रभारी ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने पुत्री की हत्या करने का संदेह व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार भूतबंगला निवासी नल मिस्त्री रामपाल की पुत्री आरती का विवाह वर्ष 2015 में ग्राम चुरई थाना मीरगंज बरेली निवासी महेन्द्र के साथ हुआ था। बताया जाता है कि महेन्द्र नशे का आदी था और वह आरती से नशे में मारपीट करता था। जिस कारण आरती तीन वर्ष पूर्व उसे छोड़कर अपने पुत्र अभी व पुत्री वैष्णवी के साथ यहां भूतबंगला में माता पिता के पास आकर रहने लगी थी। बताया जाता है कि आत प्रातः आरती अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़कर आई। जिसके बाद आरती की मां रजनी व पिता काम करने घर के बाहर ताला लगाकर चले गये। कुछ देर बाद जब रजनी घर वापस लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वह पड़ोस के घर की छत के रास्ते अपने घर के भीतर आई। जहां उसने पुत्री आरती को टीन शैड़ के बांस में मफलर से बने फांसी के फंदे से लटका देखा। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर कई लोग वहां आ पहंुचे। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ निहारिका तोमर व रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिस कर्मियों साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया उनके पुत्र संजय बिलासपुर में एक ढ़ाबे में काम करता था। करीब 11माह पूर्व यहीं की निवासी एक मुस्लिम युवती ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और वह बिलासपुर जा पहुंची। आरोप है युवती ने पुत्र पर दबाव डालकर उससे निकाह कर लिया और पुत्र का नाम संजय से बदलकर अली कर दिया। इस बात को लेकर युवती के परिजनों ने रपट दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 14 मई को संजय को गिरफ्तार कर लिया था। वह 10 दिन पूर्व ही जमानत पर छूटकर आया है। युवती के भाई तब से रंजिश रखते हैं। परिजनों का आरोप है कि युवती के भाईयों ने पीछे के रास्ते घर में घुसकर अकेली मौजूद आरती को फांसी पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का कहना था कि आरती के ससुराली यहां आकर उसे परेशान करते थे जिस कारण आरती के कहने पर घर के बाहर से ताला लगाकर जाते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़