राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

डीएम व एसएसपी ने ली पीस कमेटी की बैठक, बोले: उपद्रवियों को चिन्हित कर पुलिस को पकड़वाने में करे मदद

हल्द्वानी में बनभूलपुरा में हुए दंगे के बाद आज प्रशासन और पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। जिसमें शहर के गणमान्य लोग और कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र के इमाम, मौलाना सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी लोगों से शहर में अमन और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए बनभूलपुरा के लोगों से कहा कि 8 फरवरी को उपद्रव आगजनी और दंगा करने वाले कई लोग आज भी वहां रह रहे हैं उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वह जिम्मेदार नागरिक बनकर उन लोगों को चिन्हित करने और प्रशासन के हवाले करने में मदद करें। जिन्होंने इस आगजनी और पूरे उपद्रव को अंजाम दिया है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़