राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मतदान हेतु लोगो को सोशल मीडिया के माध्यम से भी करे जागरूक: जिलाधिकारी

रुद्रपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम एक दिवसी जनपद भ्रमण पर है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि श्री पुरूषोत्तम 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की प्रारम्भिक तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि नियत समय व स्थान पर पूरी तैयारियों के साथ स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चत करें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा निर्वाचन में मतदान बढ़ाने हेतु वृहद्ध स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाये। जन-जागरूकता हेतु सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्म्स का भी सहारा लिया जाये और प्रतिदिन संचालित गतिविधियों को सोशल मीडिया पर साझा किया जाये। 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने वीडियो जारी करते हुए जनपद के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील  करते हुए कहा कि आगामी सामान्य लोक सभा निर्वाचन 2024 में लोकतंत्र की मजबूती हेतु मतदान अवश्य करें, साथ ही अपने परिवार जनों मित्रों व परिचितों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। इसके साथ ही सभी नव युवकों से भी विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो ऐसे नव युवक वोटर एप या voters.eci.gov.in  के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। अन्य किसी भी जानकारी हेतु टाॅलफ्री नम्बर 1950 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

-------------------------------------------------

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़